अंधेरा जिंदगी में भले ही हो, लेकिन उसके बाद सवेरा होना चाहिए।
रोकने वाले हजारों हो भले, लेकिन साथ में चलने वाला कोई तो होना चाहिए।।
किस्मत में कांटे हो कोई ग़म नहीं, पर फूलों की खुशबू भी होनी चाहिए।
कोई और ना जुड़ पाए मुमकिन है, पर जो साथ है वो तो साथ रहना चाहिए ।।
जिंदगी सिर्फ उम्र काटने का नाम नहीं, जिंदादिली से शौक तो पूरे करने चाहिए।
ना बन सको कोई बड़ा नाम, पर एक अपना नाम भी तो होना चाहिए।।
भले ही हर चीज हार जाओ जिंदगी में, पर किसी का तो दिल जीतना चाहिए।
सुख ना हो या दुख ज्यादा मिले, इंसान को हर हाल में इंसान तो रहना चाहिए।।
No comments:
Post a Comment